फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A school for health workers will be set up at CHC

Lakhimpur Kheri News: सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियोंं की लगेगी पाठशाला

Thu, 07 Dec 2023 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
A school for health workers will be set up at CHC
लखीमपुर खीरी। चिकित्सीय सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अब स्वास्थ्य कर्मियों को अलग-अलग विषयों का चिकित्सीय पाठ पढ़ाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। तीन-तीन ब्लॉकों में अधिकारी पहुंचकर एएनएम, सीएचओ, बीपीएम, बीसीपीएम व आशाओं को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद प्रशिक्षित कर्मचारी ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि बीमारियों को लेकर कई बार ग्रामीण सजग नहीं होते हैं, ऐसे में उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इलाज में देरी होने से कई मरीजों को जान से भी हाथ धोना पड़ता है। इन्हीं सब पहलुओं को ध्यान में रखकर जिले की 15 सीएचसी पर स्वास्थ्य टीमें निर्धारित शेड्यूल के तहत ब्लाकों पर पहुंचकर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन


इन विषयों पर लगेगी की पाठशाला
सीएमओ संतोष गुप्ता ने बताया कि नियुक्त अधिकारी एएनएम, सीएचओ, बीपीएम, बीसीपीएम व आशाओं को टीकाकरण, वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजिज सर्विलेंस, वैक्टर बार्न डिजिज, चिकनगुनिया, एई-जेई, लेप्टोस्पायरोसीस, स्क्रब टाइफस, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं परिवार नियोजन, आरसीएस, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदन योजना, परिवार नियोजन कार्यक्रम, क्षय रोग और संचारी रोग सहित कई अन्य विषयों पर पाठशाला लगाकर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए अलग अलग सीएचसी और किन विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, को लेकर शेड्यूल बनाया गया है। सीएमओ ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद एएनएम और आशा संगिनी के अलावा अन्य कर्मचारी ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे। प्रशिक्षण का असर आने वाले दिनों में दिखाई देगा। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में भी काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य जिलों में लागू हो सकता है अभियान
ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण अभियान की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो राज्यस्तरीय अधिकारियों ने भी इस अभियान की सराहना की। सीएमओ ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य स्तर से यह अभियान सभी जिलों में लागू हो सकता है।


25 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया गया लक्ष्य
सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत गठित की गई टीमों में करीब 25 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इसमें एसीएमओ से लेकर जिला मलेरिया अधिकारी, रीजनल कोऑर्डिनेटर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आयुष्मान भारत का कार्य देख रहे कर्मचारियों को शामिल किया गया है। यह कर्मचारी निर्धारित तारीखों और स्थानों पर पहुंचकर अपने विभाग से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed