फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A river of literature flowed from the stage

Lakhimpur Kheri News: मंच से बही साहित्य की गंगा

Sat, 18 Oct 2025 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A river of literature flowed from the stage
मेले में काव्य पाठ करते कवि। संवाद
लखीमपुर खीरी। दशहरा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में बृहस्पतिवार रात साहित्य की गंगा बह उठी। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपनी हास्य-व्यंग्य और रचनाएं पढ़ीं। पंडाल श्रोताओं से भरा रहा।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन के संयोजक कवि कुलदीप समर ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कवि स्वयं श्रीवास्तव और सुदीप भोला की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वन व पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने मेले को संस्कृति का संवाहक और जन भावनाओं का उत्सव बताते हुए आयोजन मंडल की सराहना की।
विज्ञापन

मंच पर उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव व ईओ संजय कुमार मौजूद रहे। सभी ने समाजसेवी राम मोहन गुप्त की काव्य संग्रह “जिंदगी मेरे हिस्से में” व कवि विशेष शर्मा की पुस्तक “फूल जैसी जिंदगी” का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर ही सिद्धार्थ शुक्ला, दीपक पुरी, आलोक मिश्रा, रामजी वर्मा, मृगांक शेखर उपाध्याय, शांतनु तिवारी, अमित वर्मा, रामेश्वर माहेश्वरी, आनंद अग्निहोत्री, कमल मेहरोत्रा, गौरव शुक्ला, योगेश शुक्ला को नगर पालिका द्वारा सम्मानित किया गया।


साहित्यकार सुरेश सौरभ सम्मानित


लखीमपुर खीरी। नगर पालिका के दशहरा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मंच पर साहित्यकार सुरेश सौरभ को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सौरभ को सम्मानित किया। सुरेश सौरभ दो दशक से अधिक समय से गद्य की विभिन्न विधाओं में लिख रहे हैं। तालाबंदी, नोटबंदी, एक कवयित्री की प्रेम कथा, इस दुनिया में तीसरी दुनिया, भीगते सावन, पावन तट पर आदि इनके संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। संवाद

मेले में काव्य पाठ करते कवि। संवाद

मेले में काव्य पाठ करते कवि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed