{"_id":"6a3ac943dcd400b17f0085f0","slug":"a-procession-was-taken-out-carrying-the-20-ton-nandi-baba-idol-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178268-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 20 टन वजनी नंदी बाबा की मूर्ति की निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 20 टन वजनी नंदी बाबा की मूर्ति की निकाली शोभायात्रा
Tue, 23 Jun 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोला में निकली शोभा यात्रा में सजी श्री नंदीश्वर जी मूर्ति। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। नीलकंठ मैदान में चल रहे पांच दिवसीय श्री नंदीश्वर विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के चौथे दिन लगभग 20 टन वजनी नंदी बाबा की मूर्ति का महास्नान कराया गया।
अनुष्ठान में आचार्य पुरोहितों ने मुख्य यजमान विधायक अमन गिरि, आनंद त्रिवेदी, केके शुक्ला और अवनि कुमार पांडे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां डलवाईं तथा नंदी बाबा की मूर्ति का महास्नान कराया। पौराणिक शिव मंदिर के पूर्वी द्वार के सामने श्री नंदीश्वर भगवान की भव्य मूर्ति 24 जून को स्थापित की जाएगी।
शोभायात्रा में विधायक अमन गिरि स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए शामिल हुए। ट्रैक्टरों, बाइकों और चार पहिया वाहनों के साथ निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर अहमदनगर क्लेश हरण, कंजा बाबा देवस्थान, बाबा टेढ़ेनाथ धाम और सिकंदराबाद गजमोचन नाथ मंदिर पहुंची। वहां मूर्ति का स्पर्श कराने के बाद यात्रा पुनः पौराणिक शिव मंदिर परिसर स्थित नीलकंठ मैदान पहुंची, जहां पूजन, अर्चन और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भारत विकास परिषद, शाखा छोटी काशी ने खुटार मार्ग पर स्टाल लगाकर शर्बत वितरण किया। कार्यक्रम में संयोजक एवं नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, मंजू भारद्वाज, रमाशंकर कटियार, पटेल सुशील वर्मा, बीडी वर्मा आदि ने सेवा कार्य किया।
शोभायात्रा में शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि, मधुसूदन गिरि, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, अवधेश मिश्र, रामगुलाम पांडे, केके शुक्ला, आनंद त्रिवेदी, सचिन सिंह, कपिल भारती, आयुष शुक्ला, अजीत पांडे, पूर्व सभासद पंकज गुप्ता सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।