फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A large number of drug dealers will not participate in the Bharat Bandh

Lakhimpur Kheri News: भारत बंद में शामिल नहीं होंगे बड़ी संख्या में दवा व्यापारी

Tue, 19 May 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A large number of drug dealers will not participate in the Bharat Bandh
पलियाकलां/गोला गोकर्णनाथ। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन की ओर से 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद में जिले के कई दवा व्यापारी संगठनों ने शामिल न होने का फैसला किया है। गोला, पलिया, भीरा और संपूर्णानगर के मेडिकल स्टोर सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
विज्ञापन

गोला नगर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि सरकार पहले से ही बंद से जुड़े मुद्दों पर विचार कर रही है। ऐसे में बंदी का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर बंद करना लोगों के जीवन और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ होगा। बैठक में जिला महामंत्री शरद मेहरोत्रा, नगर महामंत्री राजेश पुरवार और कोषाध्यक्ष राजीव वाजपेयी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलिया, संपूर्णानगर और भीरा के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने भी साफ किया कि इन क्षेत्रों में सभी दवा दुकानें खुली रहेंगी। एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के अनुरोध तथा आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए संस्था किसी भी बंद या हड़ताल का हिस्सा नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आपातकालीन श्रेणी में आती हैं, इसलिए जनहित में मेडिकल स्टोर खुले रखने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन पलिया के अध्यक्ष आरपी पांडे, भीरा के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल और संपूर्णानगर के अध्यक्ष हरविंदर सिंह जुनेजा ने दवा व्यापारियों से दुकानें खुली रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed