{"_id":"6849c96b232e7c36270d73fa","slug":"a-laborer-who-went-to-set-up-a-tent-died-due-to-electric-shock-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147932-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टेंट लगाने गए मजदूर की करंट लगने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टेंट लगाने गए मजदूर की करंट लगने से गई जान
Wed, 11 Jun 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। सुंदरवल चौकी क्षेत्र के गांव गोपालापुर में शादी समारोह में टेंट लगाने गए दिहाड़ी मजदूर भीम (26) की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
फूलबेहड़ के गांव पिपरा मरोड़ा निवासी भीम अंदेशनगर स्थित एक टेंट की दुकान पर दिहाड़ी पर कार्य करते थे। मंगलवार रात गांव गोपालापुर में आयोजित एक शादी समारोह में टेंट लगाने गए थे। बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद जनरेटर चालू किया गया। तार जोड़ने के दौरान भीम को करंट लग गया। समारोह में मौजूद लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि भीम की करंट लगने से मौत हुई है।