{"_id":"6830c24eda49d9508b0d1154","slug":"a-laborer-who-went-to-irrigate-the-sugarcane-crop-died-due-to-electric-shock-lakhimpur-news-c-122-1-spn1004-144475-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ने की फसल में पानी लगाने गए मजदूर की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ने की फसल में पानी लगाने गए मजदूर की करंट से मौत
विज्ञापन
सिंधौली। गन्ने की फसल में पानी लगाने गए मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव मैनी निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार सुबह पड़ोसी गांव मूड़ा हारिस निवासी मंजीत के खेत में सबमर्सिबल से गन्ने की फसल में पानी लगाने के लिए गए थे। दोपहर किसी समय मोटर स्टार्ट करने के दौरान शॉर्ट सर्किट से करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ देर बाद उधर से निकले ग्रामीणों ने शव देखकर खेत स्वामी को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी पिंकी, पुत्री लक्ष्मी, पुत्र सुंदर गुमसुम हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।