{"_id":"692b4170cd4fb7757001f866","slug":"a-gurudwara-attendant-was-stripped-of-his-turban-and-beaten-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-162285-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुरुद्वारे के सेवादार को पगड़ी उतारकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुरुद्वारे के सेवादार को पगड़ी उतारकर पीटा
Sun, 30 Nov 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
निघासन कोतवाली पहुंचकर कोतवाल महेशचंद्र से बातचीत करते सिख समाज के लोग।संवाद
निघासन (खीरी)। लुधौरी साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार देर शाम हॉर्न बजाने के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने महंगापुर गुरुद्वारे के सेवादार की पगड़ी उतारकर बेइज्जती की, फिर लाठी-रॉड व अन्य हथियारों से जमकर पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित सिख समाज ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सेवादार मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने साथी गुरविंदर सिंह के साथ अखंड पाठ संपन्न कर गोविंदपुर लौट रहे थे, तभी लुधौरी बाजार में अखिलेश यादव उर्फ कार्तिक ने गाड़ी रोक ली और हॉर्न बजाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि कार्तिक ने अपने साथियों अजय, विजय, अंकित, अनुज, शिवम, सोनू और शोभित समेत 8-10 अज्ञात लोगों के साथ निसार अहमद के घर के पास उनकी गाड़ी रुकवा ली। यहां वह उनकी पगड़ी उतारने लगा और जातिसूचक गालियां देते हुए लोहे की रॉड और बिजली के केबल तथा लाठियों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद सहित अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक महेशचंद ने बताया कि पांच आरोपी पकड़ लिए गए हैं और शेष को भी जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।