{"_id":"6a3ec5e0ddfb5b5eba08dce5","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-pran-pratishtha-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178445-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्राण-प्रतिष्ठा पर निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्राण-प्रतिष्ठा पर निकली भव्य शोभायात्रा
Sat, 27 Jun 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में ढोलक बजाते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: आयोजक
मोहम्मदी। श्रीरामेश्वर शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद तीसरे दिन पांच मंदिरों से होकर शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गोमती नदी के अमरी घाट से कलशों में जल भरा। इसके बाद वेदी संरचना, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, जलाधिवास, अग्नि प्रवेश, हवन-यज्ञ और शाम को मूर्तियों के शैयाधिवास सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
शोभायात्रा श्रीहनुमान मंदिर से शुरू होकर श्रीदुग्धेश्वरनाथ मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, छोटी देवी मंदिर, पालननाथ मंदिर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। इसका समापन श्रीरामेश्वर शिव मंदिर में हुआ। यज्ञाचार्य सरजू प्रसाद शुक्ल, अजय शुक्ला, शिवराम शुक्ला, लखन शुक्ला और सोनू तिवारी ने यज्ञ व अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। शोभायात्रा में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य यजमान उमेश मिश्र, कृष्ण मुरारी मिश्र, योगेश त्रिवेदी, सचिन शर्मा और सुमित शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद