फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A glimpse of India-Nepal friendship was seen in Holi festival

Lakhimpur Kheri News: होली महोत्सव में दिखी भारत-नेपाल की मित्रता की झलक

Sun, 30 Mar 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of India-Nepal friendship was seen in Holi festival
चंदनचौकी में आयोजित महोत्सव में कार्यक्रम पेश करतीं बालिकाएं। स्त्रोत संघ - फोटो : कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
पलियाकलां। थारू क्षेत्र के चंदनचौकी स्थित प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। दोनों के अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन


चंदनचौकी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप सिंह के चित्र के सामने दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल के कंचनपुर की जिला समन्वय समिति की उपप्रमुख रामकुमारी मौजूद रहीं। मुख्य वक्ता आरएसएस के सीतापुर संभाग के विभाग प्रचारक अभिषेक ने कहा कि भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों में आपसी रीति-रिवाज कायम रखना है।
विज्ञापन

कहा कि हमारी संस्कृति जोड़ने का काम करती है और हमको बांटने के लिए तरह-तरह के षडयंत्र चल रहे हैं। इस दौरान स्कूली बालिकाओं ने कई कार्यक्रम पेश किए, सभी ने सराहना की। इस दौरान नेपाल कृष्णानगर की नगर पालिका उप प्रमुख द्रोपदी राना, विद्यालय के प्रबंधक सलिल अग्रवाल, बलदेव श्रीवास्तव, यूके सिंह, फूल सिंह राना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed