{"_id":"67d5baae237865bdf70cc71d","slug":"a-girl-was-raped-after-being-taken-home-on-the-pretext-of-giving-her-a-toffee-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-141313-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टाॅफी देने के बहाने घर ले जाकर बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टाॅफी देने के बहाने घर ले जाकर बालिका से दुष्कर्म
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। शारदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में टॉफी देने के बहाने एक युवक ने 12 वर्षीय बालिका को घर ले जाकर दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकाने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसकी 12 वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक युवक टॉफी का लालच देकर उसे अपने घर बुला ले गया। आरोप है कि मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह दर्द से चीखकर बेहोश हो गई। खून निकलता देख आरोपी डरकर भाग गया। होश आने पर बालिका बेसुध हालत में अपने घर पहुंची। मां को अपने साथ हुई हैवानियत बताई। निकल रहे खून को देखकर परिजन भी घबरा गए।
निजी चिकित्सक से बालिका का इलाज कराया और पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मौर्य ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी आकाश कुमार उर्फ अनूप को गिरफ्तार करके उसका चालान भेजा गया है।