{"_id":"68f2a1f650353c8c5b0713da","slug":"a-girl-suddenly-ran-on-the-road-and-came-in-front-of-a-magic-vehicle-and-died-after-colliding-with-it-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-158713-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क पर अचानक दौड़ी बच्ची मैजिक वाहन के सामने आई, टकराने सेे मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क पर अचानक दौड़ी बच्ची मैजिक वाहन के सामने आई, टकराने सेे मौत
Sat, 18 Oct 2025 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। स्रोत :पुलिस
- फोटो : विजेथुआ धाम में बाल्मीकि रामायण सुनाते राम भद्राचार्य।
भीरा। भानपुर चौराहे के पास शुक्रवार शाम सड़क पर दाैड़कर आई बच्ची की मैजिक वाहन से टकराकर माैत हो गई। इस बीच बच्ची को बचाने में मैजिक वाहन एक बाइक से भी टकरा गया। इस कारण हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गए।
मेड़ईपुरवा निवासी चार वर्षीय पल्लवी अपनी मां उपासना के साथ भानपुर बाजार जा रही थी। बताया जाता है कि सड़क पर मां के साथ खड़ी बच्ची पल्लवी अचानक दौड़ पड़ी। इससे बिजुआ की तरफ से आ रही मैजिक बच्ची को बचाने के चक्कर में तेजी से दूसरी तरफ मुड़ी और बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार राकेश (35) निवासी सिसैया टांडा और रंजीत सिंह (30) निवासी माहू के अलावा बच्ची पल्लवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों ने भीरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बिजुआ सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। राकेश और रंजीत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ओयल ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मैजिक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
भीरा थाना प्रभारी गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी बिजुआ में भर्ती कराया गया है।