फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A doctor on duty holds a cigarette, while patients are fanned in the ward

Lakhimpur Kheri News: ड्यूटी पर डॉक्टर के हाथ में सिगरेट, वार्ड में मरीज हाथ से झलते रहे पंखा

Sat, 08 Aug 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A doctor on duty holds a cigarette, while patients are fanned in the ward
सीएचसी बिजुआ में हाथ से पंखा चलाती महिला। स्रोत : वीडियो ग्रैब
बिजुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। एक तस्वीर में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी में बिजली बाधित होने के दौरान मरीज हाथ के पंखे से गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल तस्वीर में सीएचसी बिजुआ में तैनात डॉ. नसीमउद्दीन ड्यूटी के दौरान सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं। सरकारी परिसरों में धूम्रपान प्रतिबंधित है। तस्वीर वायरल होने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तस्वीर में महिला वार्ड की मरीज भीषण गर्मी के बीच हाथ के पंखे से हवा करती दिख रही है। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज भी गर्मी से परेशान नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल का जनरेटर बंद होने से यह स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी बिजुआ के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा ने कहा कि अस्पताल परिसर में किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को धूम्रपान की अनुमति नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जनरेटर प्रतिदिन चलता है। शुक्रवार को चेंजओवर खराब होने से करीब 20 मिनट बिजली आपूर्ति बाधित रही थी।

सीएचसी बिजुआ में हाथ से पंखा चलाती महिला। स्रोत : वीडियो ग्रैब

सीएचसी बिजुआ में हाथ से पंखा चलाती महिला। स्रोत : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed