फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A clinic operator sunbathing was crushed by a tractor-trolley loaded with sugarcane

Lakhimpur Kheri News: धूप सेंक रहे क्लीनिक संचालक को गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा

Sat, 14 Feb 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
A clinic operator sunbathing was crushed by a tractor-trolley loaded with sugarcane
भीषम लाल राठौर। फाइल फोटो
मितौली। बेहड़ा गांव में शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में रमुआपुर निवासी 40 वर्षीय क्लीनिक संचालक भीषम लाल राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। वह नहर पुलिया के पास अपनी क्लीनिक के बाहर बेंच डालकर धूप सेंक रहे थे, तभी तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलते हुए नहर में पलट गई।
विज्ञापन

ग्राम रेवाना से बेहड़ा जाने वाले मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे आलपुर की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया के पास अचानक डगमगाने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की रफ्तार अधिक थी और पुलिया के संकरे हिस्से पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रैक्टर सड़क किनारे रखी बेंच को रौंदता हुआ सीधे भीषम लाल के ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद गन्ने से लदी ट्रॉली असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। आसपास मौजूद दुकानदारों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसी बीच चालक और उसके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर से कूदकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नहर में गिरे वाहन को निकलवाने की व्यवस्था शुरू कराई। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा।
मृतक के भाई हरद्वारी लाल की तहरीर पर आलपुर निवासी सोनू वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भीषम लाल क्षेत्र में लंबे समय से क्लीनिक संचालित कर रहे थे और स्थानीय लोगों के बीच उनकी पहचान एक मिलनसार व व्यवहार कुशल व्यक्ति के रूप में थी। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भीषम लाल राठौर। फाइल फोटो

भीषम लाल राठौर। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed