{"_id":"6a60fe11c8f4d74c4309d17b","slug":"a-child-was-crushed-by-a-tractor-trolley-and-a-young-man-died-after-colliding-with-a-bull-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-930759-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालक को कुचला, सांड़ से टकराकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालक को कुचला, सांड़ से टकराकर युवक की मौत
Wed, 22 Jul 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 10 वर्षीय बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालक मामूली रूप से घायल हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पनगी खुर्द गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हर्षित यादव (10) की मौत हो गई, जबकि मोहम्मदी में गोला हाईवे पर सांड़ से टकराकर बाइक सवार हरिओम (30) की जान चली गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर चौकी के पनगी खुर्द गांव में हर्षित अपने साथी अभिषेक के साथ घर के पास चाट के ठेले के निकट खड़ा था। इसी दौरान गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को टक्कर मार दी। हर्षित की मौके पर मौत हो गई, जबकि अभिषेक मामूली रूप से घायल हो गया।
उधर, मोहम्मदी में गोला हाईवे पर बीरपुर चौराहे के पास मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सांड़ से टकराकर बाइक सवार थाना मैलानी के वृंदावन गांव निवासी हरिओम (30) घायल हो गए। वह मोहम्मदी से लौट रहे थे। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सांड़ से टकराने के कारण बाइक सवार की मौत हुई है।