{"_id":"6ac7d42a706cef7ec20fa3ac","slug":"a-businessman-was-returning-after-selling-milk-and-was-accused-of-robbing-him-of-rs-50000-on-the-way-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187032-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दूध बेचकर लौट रहा था कारोबारी, रास्ते में 50 हजार लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दूध बेचकर लौट रहा था कारोबारी, रास्ते में 50 हजार लूटने का आरोप
Thu, 08 Oct 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
मैगलगंज। दूध बेचकर करीब 50 हजार रुपये लेकर लौट रहे कारोबारी ने बाइक सवार तीन युवकों पर रास्ते में पिकअप रोककर पीटने के बाद रुपये लूटने का आरोप लगाया है। घटना सात अक्तूबर की देर शाम की बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे मारपीट का मामला मान रही है।
मुरादपुर निवासी भूपेंद्र पुत्र जगदीश दूध डेयरी संचालक हैं। तहरीर के मुताबिक, वह पिकअप से दूध लेकर बरेली के फरीदपुर गए थे। बिक्री के करीब 50 हजार रुपये लेकर लौटते समय औरंगाबाद बिजली उपकेंद्र के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। वह आगे निकल गए तो आरोपियों ने पीछा शुरू कर दिया।
भूपेंद्र के अनुसार, ढकिया देवी गांव के बाहर युवकों ने पिकअप के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। नीचे खींचकर मारपीट की और जेब में रखे रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने पर आरोपी बाइक से भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना देने के बाद पुलिस को तहरीर दी। उसका आरोप है कि तीनों युवक ढकिया देवी गांव के हैं और ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया था। भूपेंद्र के मुताबिक, पुलिस ने रात में तीनों को पकड़ भी लिया, लेकिन तहरीर लेने में देर की। पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध बताते हुए मारपीट की बात कह रही है।
सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का मालूम हो रहा है। पीड़ित मारपीट के साथ लूट की बात कह रहा है। तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।