फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A 52-seater bus was found packed with over 100 passengers and was seized

Lakhimpur Kheri News: 52 सीट की बस में भरे मिले 100 से ज्यादा यात्री, की गई सीज

Sat, 16 May 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 16 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A 52-seater bus was found packed with over 100 passengers and was seized
बस सीज की कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अ​धिकारी, एआरएम व सवारियां। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। चंडीगढ़ से रुपईडीहा जा रही एक प्राइवेट बस को परिवहन विभाग और रोडवेज की संयुक्त चेकिंग के दौरान सीज कर दिया गया। बस में क्षमता से लगभग दोगुनी सवारियां मिलने पर अधिकारी भी हैरान रह गए। 52 सीटर बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार मिले।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। राजापुर चौराहे के पास एक निजी बस को रोककर जांच की गई। बस के अंदर सीटों के अलावा फर्श पर भी यात्री बैठे मिले।
विज्ञापन

एक-एक यात्री को उतारकर गिनती कराई गई तो बस में 100 से अधिक सवारियां मिलीं, जबकि उसकी क्षमता केवल 52 सीट की है। इसके बाद बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में चालक ने बताया कि वह रोजाना चेकिंग लोकेशन की जानकारी लेकर बस संचालित करता है, लेकिन शुक्रवार को गलत सूचना मिलने के कारण बस पकड़ी गई। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि लोकेशन बताने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ अब एआरटीओ, रोडवेज और जीएसटी विभाग संयुक्त अभियान चलाएंगे। बसों के ऊपर अधिक सामान मिलने पर जीएसटी अधिकारियों से भी जांच कराई जाएगी। बस सीज होने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें रुपईडीहा भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed