फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A 13-year-old minor boy misdeed with class one student in Lakhimpur Kheri

UP: कक्षा एक की छात्रा से 13 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म, लहूलुहान हाल में छोड़कर भागा

Sat, 29 Jun 2024 11:18 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पसगवां
संवाद न्यूज एजेंसी, पसगवां Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jun 2024 11:18 PM IST
सार

आरोपी किशोर बच्ची को खून से लथपथ हालत में उसी के घर के बाहर दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया। होश में आने पर बच्ची ने घटना बताई। बच्ची के पिता दूसरे प्रांत में मजदूरी करने गए हैं।

विज्ञापन
A 13-year-old minor boy misdeed with class one student in Lakhimpur Kheri
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित पसगवां थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 13 साल के किशोर ने कक्षा में एक पढ़ने वाली पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन

पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसकी पांच वर्षीय पुत्री अपने बाबा से मिलने जा रही थी। शाम करीब चार बजे पड़ोसी किशोर उसकी बेटी को अपने साथ लालच देकर घर ले गया। आरोपी ने घर ले जाकर बेटी के साथ दरिंदगी की। घटना के दौरान बेटी की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी किशोर बच्ची को खून से लथपथ हालत में उसी के घर के बाहर दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया। होश में आने पर बच्ची ने घटना बताई। बच्ची के पिता दूसरे प्रांत में मजदूरी करने गए हैं। सूचना पर पसगवां पुलिस और एएसपी नैपाल सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित बच्ची की मां से बातचीत कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर नाबालिग आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। थानाध्यक्ष दीपक राठौर ने बताया है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात के बाद बच्ची के घर पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed