{"_id":"121-99165","slug":"Lakhimpur-99165-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित किए गए मेधावी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित किए गए मेधावी
Lakhimpur
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाई राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती
लखीमपुर खीरी। खत्री सभा ने राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और समाज के विशिष्टि लोग और मेधावी विद्यार्थी सम्मानित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम और पुरुषोत्तम दास टंडन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद खत्री युवा संगठन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। समाज में विशिष्ट स्थान बनाने वाले रोमी साहनी, दुर्गा मेहरोत्रा और नीति टंडन क ो पुरुषोत्तम दास टंडन जी का चित्र देकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राजर्षि टंडन जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों से टंडन जी के जीवन पर प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां हाईस्कूल और इंटर के हिंदी में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। संचालन खत्री सतीश टंडन ने किया। कार्यक्रम में राम गोपाल शेखर, अनूप धवन, रामनारायन भल्ला, सत्यपाल धवन, गिरीश चंद्र मेहरोत्रा, हरिनारायन सेठ, आशू कक्कड़, पवन चौपड़ा, उर्मिला ढल, नीति पुरी, पिंटू बाथम आदि उपस्थित थे।