{"_id":"121-99163","slug":"Lakhimpur-99163-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी
Lakhimpur
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवा वस्त्रधारियों से भक्तिमय हुई नगरी
गोला गोकर्णनाथ। फर्रुखाबाद और हरिद्वार से कांवड़ में जल लेकर आए तमाम कांवड़ियों ने शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया है।
पौराणिक शिव मंदिर के कपाट पुजारी दिनेशचंद्र मिश्र ने पूजन अर्चन के बाद भक्तों के दर्शनार्थ ब्रह्ममुहूर्त में खोल दिए थे। दूर दराज से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों ने गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनौती मानी। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ नगरी दिन भर गूंजती रही। वहीं मंदिर परिसर शंख ध्वनि और घंटानिनाद से गुंजायमान रहा। भक्तों ने तीर्थ पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दान पुण्य किया।
0000000
भारामल बाबा पर हुआ भंडारा
नगर के साहनी परिवार की ओर से भारामल बाबा पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पहाड़पुर के पास भारामल बाबा का सड़क के बीच में स्थान है, जिसकी दूर-दूर तक मान्यता है। पंजाबी कॉलोनी निवासी महेंद्र साहनी, प्रमोद साहनी, जोगेंद्र साहनी और टोनी साहनी ने भंडारे का आयोजन किया, जो सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलता रहा। भंडारे में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पलिया विधायक रोमी साहनी, केतन साहनी, नवीन साहनी, किरन साहनी, पूनम साहनी, ज्योति साहनी, ईना, कैलाश, रूबन, चुनमुन, शिविका, पूजा, मन्नू, रेयान आदि मौजूद रहे।
0000000
कन्या भोज के साथ कथा समापन
भीखमपुर। नगरा गांव में सात दिवसीय श्रीराम चरित मानस कथा का समापन कन्याभोज के साथ हुआ। जिसमें कथावाचक पं.रामनिवास शुक्ल ने रावण वध, विभीषण का राजतिलक, राम-सीता का मिलन और अयोध्या पुर्नआगमन के प्रसंग सुनाए गए। संगीतमयी कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। कथा संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी, बंधालाल, मुन्नालाल, विमल, शुभम, श्रीकृष्ण अग्निहोत्री, श्रीराम, रामबाबू, विभव प्रकाश, सुरेंद्र पांडे आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।