{"_id":"121-97810","slug":"Lakhimpur-97810-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीरा में बाइक समेत पकड़ा गया शातिर ऑटोलिफ्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीरा में बाइक समेत पकड़ा गया शातिर ऑटोलिफ्टर
Lakhimpur
Updated Mon, 14 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ से चोरी की गई नई पल्सर बाइक बरामद
बिजुआ। भीरा पुलिस ने गश्त के दौरान एक ऑटोलिफ्टर को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक के पास से एक पल्सर बाइक मिली है जो कि लखनऊ से चोरी करना आरोपी ने कुबूला है।
भीरा एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि शनिवार रात के तीसरे पहर पुलिस दल भीरा-पलिया रोड पर गश्त कर रहा था, तभी बोझवा के पास पलिया की ओर जा रहे एक बाइक सवार को चेक करने के लिए रोका गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी रमनगरा थाना तिकोनिया बताया। उसके पास मिली पल्सर बाइक यूपी 32केएफ-9162 लखनऊ से चोरी की जानी कुबूली है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इससे पहले भी साल 2012 में भी आरोपी चोरी की बाइक के साथ भीरा थाने में पकड़ा जा चुका है, ओरापी लखविंदर पर भीरा के अलावा फूलबेहड़ थाने में भी आटो लिफ्टिंग के केस दर्ज हैं।