{"_id":"121-97745","slug":"Lakhimpur-97745-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे भाई-बहन के शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे भाई-बहन के शव मिले
Lakhimpur
Updated Sun, 13 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र के शारदा नहर पुल में डूबे भाई-बहन के शव 48 घंटे बाद लहरपुर क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। लहरपुर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीपुर निवासी मुन्ना लाल की 15 वर्षीय पुत्री सुधा किसी बात से नाराज होकर दो दिन पहले अमृतागंज पुल से शारदा नहर पुल में कूद गई थी, बहन को बचाने के प्रयास में 18 वर्षीय भाई अनूप भी नहर में कूद गया, दोनों नहर के तेज बहाव में बह गए, पुलिस व परिवार वालों के काफी प्रयास के बाद भी दोनों के शव नहीं मिले। शनिवार को एसओ खीरी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को देर रात दोनों शव लहरपुर क्षेत्र से गुजरी शारदा नहर से बरामद कर लिए गए हैं। एसओ के मुताबिक, लहरपुर पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया है।