फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संविदा कर्मी को पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर

संविदा कर्मी को पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजली कटौती से गुस्साए सुंदरवल चौकी इंचार्ज ने बुधवार रात में बसैगापुर उपकेंद्र पर पहुंचकर वहां तैनात एक संविदाकर्मी की पिटाई कर दी और उससे गाली-गलौज की। गुरुवार को इससे नाराज होकर संविदा कर्मियों ने उपकेंद्र पर ताला लगाकर बिजली सप्लाई काट दी और हड़ताल कर दिया। पीड़ित संविदा कर्मी अन्य साथियों के साथ इस मामले में एसपी से मिला और शिकायत की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुरुआती छानबीन के बाद चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

लखीमपुर डिवीजन के बसैगापुर उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी रामनरायन ने एसपी अरविंद सेन को प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि बुधवार रात में वह उपकेंद्र पर तैनात था और पड़रिया सलारपुर फीडर की बिजली सप्लाई की निगरानी कर रहा था, तभी साढ़े तीन बजे सुंदरवल चौकी इंचार्ज रामस्वारथ उपकेंद्र पहुंचे और बिजली कटौती के लिए गाली देते हुए सुंदरवल फीडर की बिजली सप्लाई जोड़ने को कहा, इस पर जब संविदा कर्मी तैयार नहीं हुआ तो दरोगा ने संविदा कर्मी की पिटाई कर दी और जेल भेजने की धमकी दी। संविदा कर्मी ने आरोप लगाया कि 20 दिन पहले भी चौकी इंचार्ज ने बिजली के लिए उपकेंद्र में ड्यूटी पर तैनात संविदा कर्मी विनोद कुमार के साथ मारपीट की थी, लेकिन उस समय तत्कालीन एसओ परशुराम ओझा ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। आरोप है कि पहले भी कई बार चौकी इंचार्ज संविदा कर्मियों से मारपीट की घटना कर चुका है। गुरुवार को संविदा कर्मी रामनरायन के साथ साथी रामस्वरूप, अशोक कुमार, विनोद कुमार सहित तमाम अन्य कर्मचारी भी एसपी के पास पहुंचे और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने इस मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए फूलबेहड़ थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर प्रभात सिंह को बसैगापुर भेजा और सुंदरवल चौकी इंचार्ज रामस्वारथ को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

00000
ओवरलोडिंग से हांफ रहा है उपकेंद्र
बसैगापुर उपकेंद्र ओवरलोडिंग से हांफ रहा है। इस उपकेंद्र से क्षेत्र के करीब 300 गांव जुड़े हुए हैं, लेकिन बिजली सप्लाई के लिए पांच एमवीए का एक ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिससे तीन फीडर चलते हैं, इकलौते ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाने के लिए बिजली कर्मी उपकेंद्र के तीनों फीडरों को बारी-बारी से बिजली सप्लाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed