{"_id":"121-94940","slug":"Lakhimpur-94940-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो की मौत, 12 लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो की मौत, 12 लोग घायल
Lakhimpur
Updated Sat, 31 May 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। गड्ढों में तब्दील हो चुके पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर ट्रक पलटने से क्लीनर और दूसरे हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि संपूर्णानगर मार्ग पर स्टेयरिंग फेल होने से बोलेरो पेड़ से टकरा कर पलट गई, जिससे वाहन चला रहे शहर के सेंट ऐन स्कूल के फादर बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें एक निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है। उधर, बस्ती मार्ग पर ही संसारपुर के पास देहरादून से सवारियां भरकर नेपालगंज जा रही बस सड़क के गड्ढों में अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई, जिससे बस में सवार नौ लोग घायल हो गए।
0000000
हादसा-1
ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत, चालक घायल
ममरी। गोला-खुटार रोड पर ग्राम छत्तीपुर के पास बुधवार की रात लगभग 10 बजे लखीमपुर से मोरंग भरने लालकुआं जा रहा ट्रक वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार तोड़कर पलट गया। ट्रक की गति इतनी तेज थी कि रोड किनारे खड़ा मील का पत्थर उखड़ कर दूर जा गिरा, जिससे क्लीनर फुल्लू सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह निवासी करनपुर निबहा (27) की ट्रक के नीचे दबकर मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चालक हरजिंदर सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह निवासी लखीमपुर गंभीर घायल हो गया। इस बीच यातायात ठप रहा। मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह ने चालक पर जान बूझकर ट्रक पलटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चौकीदार रामऔतार की तहरीर पर इत्तफाकिया मामला दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
000000
हादसा-2
वाहन पेड़ से टकराया, फादर समेत दो जख्मी
पलियाकलां। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे सेंट ऐन कॉलेज के करीब 55 वर्षीय फादर अगस्टिन कॉलेज के नौकर 35 वर्षीय संजय मूल निवासी रांची के साथी बोलेरो से किसी नौकर को तलाशने संपूर्णानगर की ओर निकले थे। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर कॉलेज से कुछ दूर पुराने एसएसबी मुख्यालय के पास पहुंचे ही थे कि वाहन का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया, जिससे बेकाबू होकर वाहन सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। नौकर संजय भी घायल हो गया। फादर को भी इसमें गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
00000000
हादसा-3
बस पलटी, कई लोग जख्मी
संसारपुर/बांकेगंज। देहरादून (उत्तराखंड) से सवारियां भरकर नेपालगंज जा रही बस संसारपुर के पास सड़क के गड्ढों में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे बस में सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। घायलों में 22 वर्षीय कमल, 21 वर्षीय बाबूराम, 50 वर्षीय मंसरी देवी, 35 वर्षीय रीता देवी, 32 वर्षीय अन्नू देवी, 12 वर्षीय रामचंद्र, 32 वर्षीय पार्वती देवी, 38 वर्षीय आरती देवी, 28 वर्षीय राजू निवासीगण नेपालगंज शामिल थे।