{"_id":"121-93866","slug":"Lakhimpur-93866-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों के जेवर-नगदी उड़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से लाखों के जेवर-नगदी उड़ाई
Lakhimpur
Updated Fri, 16 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खीरी कस्बे की घटना, चोरों का सुराग नहीं लगा
खीरी टाउन। कस्बे में एक ही रात में करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक शादी वाले घर और एक अन्य घर को निशाना बनाया गया। यहां से चोर लाखों के जेवर और कपडे़ उठा ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी किसान कुंदन के छोटे भाई गुडडू की बारात 20 मई को बेहजम जानी थी, घर में खुशियों का माहौल था। शादी में आईं कुंदन की बहनें कपडे़ और जेवर लेकर आई थीं, शादी का भी जेवर घर में रखा था। बुधवार रात चोर घर की दीवार फांद कर अंदर घुस आए और कमरे में रखे कीमती कपड़े और बक्सा उठा ले गए। जिसमें कुंदन की दो बहनों और शादी के जेवर के अलावा 21 हजार रुपये नगद थे। चोरी का पता तब चला जब बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे कुंदन अपने खेत में जाने के लिए उठा और उसने देखा कि दरवाजा खुला है और कमरे में सामान बिखरा हुआ है। वहीं बुधवार रात को ही चोर मोहल्ला तबेला में नगर पंचायत कर्मचारी नूर अहमद के घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी का दरवाजा और लाकर तोड़ कर साढ़े चार तोला सोना, करीब 18 हजार रुपए नगद और नए कपड़े उठा ले गए। चोरी की पता तब चला जब बृहस्पतिवार सुबह दरवाजा खुला मिला। सामान बिखरा हुआ था।
00000
चोरी करते हुए युवक को पकड़कर धुनाई की
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला हिदायतनगर में एक युवक ने घर में घुसकर चोरी की कोशिश की, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, चोरी करते पकड़े गए युवक की पहचान बादल निवासी मोहल्ला गोटैयाबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया एक बक्सा बरामद किया है, जिसमें कपड़े आदि रखे हुए थे।