{"_id":"121-93783","slug":"Lakhimpur-93783-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दौर में मतगणना की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दौर में मतगणना की तैयारी
Lakhimpur
Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विधानसभावार आठ पंडालों में होगी वोटों की गिनती
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव के लिए 16 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियां बुधवार को जारी रहीं। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में दिनभर मतगणना के पंडाल बनाने और मेजें लगाने में कर्मचारी जुटे रहे। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। मतगणना स्थल तक ज्यादा लोग न पहुंच पाएं इसके लिए सौजन्या चौराहे से लेकर मंडी गेट तक कई बैरियर लगाए गए हैं। शहर से जाने वाले आम वाहनों को सौजन्या चौराहे पर ही रोक दिया जाएगा। जबकि खीरी रोड पर वाहन राजापुर में रोके जाएंगे।
जिले में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। मतगणना के लिए विधानसभावार आठ पंडाल बनाए जा रहे हैं।
उम्मीदवारों के एजेंट लगाए गए जाल के बाहर से मतगणना की निगरानी कर सकेंगे। प्रत्येक उम्मीदवार एक मेज पर एक एजेंट तैनात कर सकेगा। इस तरह खीरी लोकसभा क्षेत्र के लिए एक उम्मीदवार को कुल 70 एजेंटों की जरूरत होगी। खीरी लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों के अलावा धौरहरा संसदीय क्षेत्र के खीरी जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती भी खीरी जिले में होगी। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 42 एजेंट बनाने होंगे।
इस बार चुनाव आयोग ने प्रत्येक चरण के बाद एजेंटों को वोटों की गिनती की लिखित फिगर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए प्रत्येक पंडाल में एक फोटोस्टेट मशीन लगाई जा रही है। प्रत्येक चरण पूरा होने के बाद वोटों की गिनती के आंकड़े की फोटोस्टेट प्रति एजेंटों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
डीएम, सीडीओ और एडीएम ने बुधवार को मंडीस्थल पर पहुंचकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मतगणना स्थल पर गैरजरूरी लोग जमा न होने पाएं ऐसी व्यवस्था की जाए। प्रत्येक राउंड के बाद परिणामों की घोषणा की व्यवस्था की जा रही है। मतगणना 16 मई को सुबह आठ बजे शुरू होकर खत्म होने तक जारी रहेगी। मतगणना कर्मचारियों को सुबह छह बजे ही मतगणना स्थल पर बुलाया गया है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
000000
नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस
डीएम गौरव दयाल ने बताया कि चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। ऐसा प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है ताकि उत्साह या हताशा की स्थिति में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। आपसी सद्भाव बना रहे।