{"_id":"121-92569","slug":"Lakhimpur-92569-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंलिंग से टकराया ट्रैक्टर चालक नहर में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंलिंग से टकराया ट्रैक्टर चालक नहर में गिरा
Lakhimpur
Updated Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लापता चालक की तलाश में जुटे गोताखोर
ढखेरवा/ निघासन। ढखेरवा से निघासन की ओर आ रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर शारदा नहर की तरफ लटक गया। ट्रैक्टर नहर की ओर लटकने से चालक उसमें गिर गया। घटना की सूचना पर वहां पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने चालक को नदी में डूबते हुए देखा, लेकिन उसे बचा न सके। कुछ नहर में अधिक पानी होने के कारण चालक का पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन के सहारे से ट्रैक्टर को बाहर निकाला। गोताखोर चालक की तलाश में जुटे हैं।
धौरहरा कोतवली के गांव पचासा निवासी कोटेदार स्वामीदयाल लोधी का ट्रैक्टर गांव का ही संतोष (35) चलाता है। स्वामीदयाल ने बताया कि रविवार की सुबह संतोष से रमियाबेहड़ स्थित गोदाम से कोटे का राशन लाने के लिए भेजा था। संतोष रमियाबेहड़ के स्थान पर पांच किलोमीटर दूर ढखेरवा से निघासन की ओर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आ रहा था। ढखेरवा स्थित पुराने पुल पर पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल पर बनी रेलिंग तोड़कर नीचे की ओर लटक गया। ट्रॉली भी नहर की ओर घूम गई। आधे से ज्यादा ट्रैक्टर का हिस्सा नहर की ओर होने के कारण चालक संतोष ट्रैक्टर से फिसल कर नदी में जा गिरा। साप्ताहिक बाजार होने के कारण वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संतोष को नहर में डूबते हुए देखा, लेकिन नहर में पानी अधिक होने के कारण किसी ने उसे बचाने की पहल नहीं की। चंद मिनटों में संतोष नदी की आगोश में चला गया।
विज्ञापन
परिवार में कोहराम मचा हुआ है।