{"_id":"121-92565","slug":"Lakhimpur-92565-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे तक जाम रहा पीलीभीत-बस्ती मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे तक जाम रहा पीलीभीत-बस्ती मार्ग
Lakhimpur
Updated Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोड़ते समय कंटेनर फंसा, लोगों को दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार की रात लखीमपुर रोड पर कंटेनर मोड़ते समय सड़क पर ही फंस गया। जिससे तीन घंटे जाम लगा रहा। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पीलीभीत-बस्ती (असम मार्ग) पर शनिवार की रात नौ बजे कंटेनर ने लखीमपुर रोड पर जंगल में अपना सामान दूसरे कंटेनर में लदवा दिया और चालक ने सड़क पर ही उसे मोड़ने का प्रयास किया। कंटेनर की लंबाई अधिक होने से वह मोड़ते वक्त फंस गया, इससे काफी दूर तक जाम लग गया।
विज्ञापन
रात में जंगल में कंटेनर फंसे होने से लगे जाम में दिल्ली रुपैडिहा जाने वाली बसों के यात्री दहशत में रहे। अन्य दोपहिया और चौपहिया वाहन स्वामी भी जाम में फंसकर परेशान हुए। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर एसआई शंखधर भट्ट ने दलबल के साथ जंगल में पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद रात 12 बजे के बाद जाम खुलवाकर यातायात शुरू करवाया, तब कहीं जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। लंबे वाहनों के अक्सर इस रोड पर फंसने से जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे न केवल यात्री परेशान होते हैं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन