{"_id":"121-92515","slug":"Lakhimpur-92515-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी डीआईजी ने किया सीमा का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी डीआईजी ने किया सीमा का निरीक्षण
Lakhimpur
Updated Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश
महंगापुर। एसएसबी डीआईजी राज सिंह शेखावत ने भारत-नेपाल सीमा का जायजा लिया। उन्होंने सतर्कता बढ़ाने समेत कई दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। उनके स्वागत में एसएसबी मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
श्री शेखावत शुक्रवार को सुबह एसएसबी के गदनियां मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद वह सुमेरनगर कंपनी मुख्यालय गए और वहां से भारत नेपाल सीमा पर पहुंचे। उन्होंने वहां पिलर, जंगली रास्तों, मोहना नदी समेत तमाम स्थान देखे और सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को सतर्कता, सुरक्षा संबंधी कई दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने जवानों से कहा कि वह जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें और दृढ़तापूर्वक कार्य का निष्पादन करें। कहा कि इंडो नेपाल सीमा खुली है इसलिए दोस्ताना माहौल में सुरक्षा को सुनिश्चत करें। इसके बाद वह पुन: एसएसबी मुख्यालय पहुंचे और वहां उनके स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर नाटक, नृत्य, चुटकुले और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। एसएसबी अधिकारियों और जवानों के परिवारों की महिलाओं व बच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट लोकेश सिंह, सहायक कमांडेंट डॉ. विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन