फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नहर की पटरी पर वृद्ध का शव मिला

नहर की पटरी पर वृद्ध का शव मिला

Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नहीं हो पाई शिनाख्त, कारण भी नहीं हो सके ज्ञात
अमर उजाला ब्यूरो
फरधान। थाना क्षेत्र में मऊदाउदपुर गांव के पास से होकर गुजरी नहर की पटरी से एक बुजुर्ग का शव पुलिस ने बरामद किया है। बुजुर्ग की मौत कैसे हुई इसका पता नही चल पाया है। शव की शिनाख्त भी नही हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मऊदाउदपुर गांव के सामने बनी नहर झाल की पूरब दिशा में नहर की उत्तरी पटरी पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। बुजुर्ग केवल लुंगी पहने है। शव के पास में सफेद रंग का एक प्लास्टिक का झोला रखा था। उसके अंदर हल्की गीली सफेद रंग की धोती, कुर्ता और एक टार्च रखी था। झोले के पास में एक जोड़ी चप्पल पड़ी थी। एक लिफाफे में थोड़ी सी जलेबियां थीं। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नही हैं। पुलिस का मानना है नहाने के बाद किसी वजह से इसकी मौत हो गई है। नहर में ज्यादा पानी नहीं है और पटरी पर लाश मिलने से डूबने से भी मौत होने की पुष्टि नही होती। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एसआई रमेश पांडेय ने बताया मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed