{"_id":"121-91270","slug":"Lakhimpur-91270-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सामाजिक जीवन में आदर्श हैं श्रीराम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सामाजिक जीवन में आदर्श हैं श्रीराम’
Lakhimpur
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप ने किया मुख्य मंदिरों में पूजा-अर्चना
लखीमपुर खीरी। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर विहिप कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मंदिरों में पूजन-अर्चन किया तथा मठ मंदिरों की रक्षा का संकल्प लिया। यहां भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर चर्चा की गई।
मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान विहिप के विभाग मंत्री आचार्य संजय मिश्र ने कहा कि सामाजिक जीवन में भगवान श्रीराम आदर्श हैं। लोगों को भगवान श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ताओं को सभी हिंदू परिवारों में फैले अंधविश्वास को दूर करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। परिषद के जिलामंत्री बृजेश पांडे ने कहा कि विहिप एक सप्ताह तक पूरे जिले में श्रीराम का जन्मोत्सव मनाएगा तथा घर-घर जाकर हिंदू परिवारों को श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने के लिए प्रेरित करेगा। उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने हिंदू परिवारों से अधिक से अधिक मतदान करने को कहा, जिससे भारत में हिंदू विचारधारा की सरकार बने। कार्यक्रम में सहमंत्री सर्वेश पांडे, प्रेमवती मिश्रा, दुर्गावाहिनी संयोजिका अर्चना वाजपेयी, विवेक दीक्षित, कुलदीप श्रीवास्तव, अनुज तिवारी, नगर संयोजक सुमन शर्मा, रीतू श्रीवास्तव सहित तमाम लोग शामिल थे।