{"_id":"121-87297","slug":"Lakhimpur-87297-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान-ओ-शौकत से निकला जुलूसे गौसिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूसे गौसिया
Lakhimpur
Updated Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नातिया कलाम से सराबोर रहा शहर, काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया
पलियाकलां। हुजूर अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी रजी अल्लाह अन्हु सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम की आमद की खुशी में शहर में टीटीएस ग्रुप ने जुलूसे गौसिया निकाला। इसमें पढ़े गए नातिया कलाम से शहर सराबोर रहा।
ऑल इंडिया तहरीक ए तहफुज ए सुन्नियत ने बुधवार की सुबह शहर की जामा मस्जिद से जुलूसे गौसिया निकाला। इसमें ऑल इंडिया जमाते रजा ए मुस्तफा ने भी शिरकत की। जुलूस बस स्टैंड, मालगोदाम रोड होते हुए माहीगिरान पहुंचा और फिर वहां से नूरी मस्जिद आकर खत्म हुआ। जुलूसे गौसिया में पढ़े गए नातिया कलामों से शहर सराबोर रहा। जुलूस में हाफिज खालिद, फिरोज खां, सलीम रजा, रईश अहमद, शादाब हुसैन, आसिफ रजा, मोहसिन शैफी, अरशद हुसैन, शाहीद साबरी, अलीम खां, जावेद अली, आसिफ अली खां, सिराज साबरी, मोहम्मद आफताब, फईम रजा, हामिद रजा, सोनू रजा, तालिब रजा, अफजाल रजा, रिजवान रजा, बिलाल रजा समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
खीरी टाउन। कस्बे में जुलूसे गौसिया बहुत ही अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। आगाज मदरसा दारूलउलूम अरबिया अफजलुल मदारिस के सदर हाफिज मोहम्मद हारून की देखरेख में अवधी टोला मदरसे से हुआ। जिसकी सदारत हाफिज जलीस ने की। जुलूस की कयादत खीरी की अन्जुमन रजा-ए-रसूल के सदर हाफिज मोहम्मद नईम ने की। यह जुलूस अवधी टोला, रजा नगर, बुखारी टोला, तबेला ,मोहल्ला मुगली टोला होता हुआ डिहपुर, कटरा, शेखसराय और बाजार से शाही किले पर शाम छह बजे सलातो सलाम के साथ समाप्त हो गया । जुलूसे गौसिया में हाफिज हिमायत रजा, हाफिज इसरार अहमद, हाफिज मोहम्मद अहमद, ताहिर रजा, अफजल रजा, हाफिज वारिस, शान मोहम्मद, अन्जुमन आशिके रसूल, अन्जुमन रजाए मुस्तफा के तमाम ओहदेदार मौजूद रहे।