{"_id":"121-83620","slug":"Lakhimpur-83620-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद गन्ना किसानाें का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद गन्ना किसानाें का धरना समाप्त
Lakhimpur
Updated Mon, 30 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार अपराह्न तक जारी धरने से रही चीनी मिल बंद
मिल के बाहर लगी रही वाहनाें की लंबी कतार
गन्ना सेंटरों पर भी रही तोल ठप
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर क्षेत्र के किसानाें का बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल के सामने शनिवार से जारी धरना रविवार को दोपहर बाद समाप्त हो गया। एसडीएम और सीओ समेत चीनी मिल के कई अधिकारियों के समझाने पर किसानाें ने अपना आंदोलन समाप्त किया। इसके चलते दोपहर बाद तक चीनी मिल बंद रही।
सत्र 2012-13 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सहित सत्र 2013-14 के किसानाें ने बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड चीनी मिल पलिया पर प्रदर्शन कर धरना देने का क्रम रविवार अपराह्न तक जारी रखा। यद्यपि चीनी मिल अधिकारी इस सत्र का करीब 12 दिन का गन्ना मूल्य भुगतान 31 दिसंबर तक किसानाें के खाते में भेजने को तैयार हो गए हैं। किसानाें का सबसे अधिक गुस्सा मिल के गन्ना प्रबंधक ओपी चौहान पर दिखा।
किसानों का आरोप है कि वह गन्ना किसानाें की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने गन्ना सोसायटी सचिव बनवारी लाल पर भी अपना आक्रोश व्यक्त किया। किसानाें का कहना था कि पहली एडवाइज में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए अन्यथा उनका भुगतान बकाया में ही चला जाएगा। उधर, चीनी मिल बंद होने पर मिल के बाहर दोनाें ओर करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। इससे आवागमन भी प्रभावित हो गया। उधर, क्षेत्र के सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर भी दो दिन से तोल ठप होने से बैलगाड़ियों और ट्रॉलियों की कतारें वहां लग गईं।
विज्ञापन
000
एसडीएम, सीओ ने गन्ना किसानों को समझाया
एसडीएम विजय बहादुर, सीओ रामआसरे सिंह, चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक ओपी चौहान और गन्ना विकास समिति के सचिव बनवारीलाल आदि ने घरना स्थल पर पहुंच कर धरना दे रहे गन्ना किसान जनरैल सिंह, संजय अवस्थी, श्याम मनोहर श्रीवास्तव, रमाकांत पांडे, सुखदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, औतार सिंह आदि सैकड़ों किसानों को घंटों समझाकर अंततोगत्वा धरना समाप्त करा दिया। इस बीच अनेक किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। मिल की ओर से गन्ना किसानाें को इस सत्र का 20 दिसंबर तक का भुगतान 31 दिसंबर तक कर दिए जाने और खाद बीज का बकाया न काटे जाने का आश्वासन दिया गया है।
000
चीनी मिल के पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड चीनी मिल पलिया, गोला और खंभारखेड़ा में इस सत्र 20 दिसंबर तक के तोले गए गन्ने का भुगतान संबंधित किसानों के खातों में 31 दिसंबर तक भेजा जा रहा है।