{"_id":"121-72665","slug":"Lakhimpur-72665-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतनाथ मेले के दूसरे दिन भी जमे रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतनाथ मेले के दूसरे दिन भी जमे रहे श्रद्धालु
Lakhimpur
Updated Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर तक लगी रही शिव मंदिर पर भक्तों की लाइन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के भूतनाथ मेले में आई भक्तों की भीड़ मंगलवार को जमी रही। हजारों श्रद्धालुओं ने गोकर्णनाथ शिव मंदिर पर पंक्तिबद्ध दर्शन कर मनौतियां मांगी।
सोमवार की शाम को कांवड़ियाें और श्रद्धालुओं के वाहन नगर में भगवान शिव के जयकारे लगाते, कीर्तन गाते घुस आए। रात्रि में शिवभक्तों ने भगवान गोकर्णनाथ चंद्रभाल महादेव का श्रृंगार देखा और पूजा की। सुबह भक्तों के जयघोष और घंटानिनाद के साथ मंदिर के पट खोल दिए गए। गोकर्ण तीर्थ में डुबकी लगाकर काफी संख्या में लोगों ने अपने आराध्य भोले बाबा के दर्शन किए और फूल, फल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, दूध से उनका अभिषेक कर पूजन अर्चन किया और तीर्थ पर भगवान नारायण की कथा सुनकर पुण्य प्राप्त किया। दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही इस कारण मंगलवार को ही भक्तों को लाइन में लगकर ही दर्शन करने पड़े।
000
महिला के कुंडल नोचने की कोशिश, घायल
भूतनाथ मेले की शाम को गोकर्णनाथ शिव मंदिर में पुलिस की तैनाती के बावजूद एक महिला के कुंडल उचक्कों ने खींचने का प्रयास किया, लेकिन महिला की सक्रियता से कुंडल बच गए।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज की बबली गुप्ता अपने परिवार वालों के साथ शाम लगभग साढ़े सात बजे शिव मंदिर दर्शन को गई थीं। किसी उचक्के ने मंदिर में ही कुंडल खींचने का प्रयास किया, जिससे उनका कान फट गया लेकिन कुंडल बच गए। यह घटना तब हुई जब मंदिर में पुलिस बल तैनात था।