{"_id":"121-72604","slug":"Lakhimpur-72604-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाधिवक्ता का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाधिवक्ता का पुतला फूंका
Lakhimpur
Updated Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक कार्यों का भी किया बहिष्कार
लखीमपुर खीरी। वकीलों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कई जगह महाधिवक्ता का पुतला फूंका। बाद में ज्ञापन भी सौंपे। वकीलों ने न्यायिक कार्यों का भी सोमवार को बहिष्कार किया।
इससे पूर्व जिला अधिवक्ता संघ सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि यूपी बार कॉउंसिल के चेयरमैन अजय शुक्ला ने कहा किअधिवक्ता हितों के लिए पूरे प्रदेश ने निर्णय लिया है कि अंतिम परिणाम आने तक संघर्ष जारी रहेगा। श्री शुक्ला ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता कल्याण निधि के लिए 80 करोड़ रुपये जो प्रदेश शासन ने दिया है को प्रदेश के महाधिवक्ता अनावश्यक रूप से रोके हुए हैं। इसीलिए महाधिवक्ता की कार्यशैली से पूरे प्रदेश के वकील नाराज हैं। अध्यक्षता करते हुए श्याम स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि खीरी के वकील प्रदेश बार कॉउंसिल के आह्वान पर सदैव समर्पित रहे हैं। संयुक्त मंत्री व मीडिया प्रभारी वीरेंद्र रस्तोगी ने बताया कि सोमवार को न्यायिक कार्यों का पूरी तरह बहिष्कार किया गया। राजकुमार त्रिवेदी, शैलेंद्र गुप्ता, राकेश शुक्ला, जेके राज हंसराम वर्मा, कृष्णकांत श्रीवास्तव, रमेश चंद्र, मुन्नालाल वर्मा, सुयश मिश्र सहित कई वकीलों ने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर महाधिवक्ता का पुतला फूंका।
पलियाकलां। यहां अध्यक्ष श्रीष द्विवेदी, मंत्री अफसर अली, मधुसूदन तिवारी, भगीरथ शाक्य, जीवन प्रकाश मेनरो, प्रदीप मेनरो, रामनरेश, बृजेश गुप्ता, महेंद्र अवस्थी, अरविंद गुप्ता, नरेंद्र सिंह, धर्मराज शाक्य, रविंद्र सिंह, कमाल इदरीशी, सुशांत तिवारी, रूपेश निगम, एमयू खान, खुर्शीद आलम, जावेद अख्तर, गुलाम वारिस खान, अरुण अवस्थी, विनय दिवाकर, संजय अवस्थी, राकेश वर्मा, उपेंद्र राणा, मोहम्मद यूनुस, हृदेश मौर्या, सतीश श्रीवास्तव, बालमुकुुंद शुक्ला, रामू त्रिवेदी, राजीव भार्गव, अर्जुन लाल, परविंदर भार्गव, सरवन वर्मा सहित कई वकील पुतला फूंकने में शामिल रहे। बाद में राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सेंट्रल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में यहां के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता पर वकीलों को मिलने वाली सुविधाओं में अड़ंगा लगाने की निंदा की। वकीलों ने तहसील परिसर से सड़क तक नारे लगाए और और पुतला फूंका। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश गिरि, मंत्री विजय कुमार वर्मा, शिव भगवान, प्रदीप कुमार सिंह, संत कुमार भारती, सुनीता मिश्रा, रामसिंह, नरेंद्र शुक्ल, सुरेश वर्मा, हरिनाम पांडे, अशोक गुप्ता, नीलकमल गुप्ता, संतोष मिश्र, रामकृष्ण मिश्र, गेंदनलाल कश्यप, आदर्श वर्मा, बच्चाबाबू मिश्र, मनोज सक्सेना, सुरेश गिरि सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
निघासन। तहसील अधिवक्ता संघ ने एक बैठक कर विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में महाधिवक्ता का पुतला फूंक कर विरोध प्रर्दशन किया।
तहसील परिसर में अध्यक्ष सुबोध पांडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान वकील राजेश श्रीवास्तव, रमेश शर्मा, ब्रह्म प्रकाश, अभिषेक, बच्चालाल, डीपी सिंह आदि ने महाअधिवक्ता पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उसके बाद सारे अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए और उनका पुतला फूंका। इस दौरान हरजीत सिंह, उमाकांत जायसवाल, मेजर सिंह, राकेश शुक्ला, इजहार अली, राकेश वैश्य, रामकिशोर, हरिनंदन यादव आदि मौजूद रहे। संचालन संघ के मंत्री चंद्रकेश मिश्रा ने किया।
00000
पूरे प्रदेश में सफल रहा कार्यक्रम: अजय शुक्ला
लखीमपुर खीरी। बार कॉउंसिल के चेयरमैन अजय शुक्ला ने बताया कि वकीलों के कल्याण वाली योजनाओं में अड़ंगा डाला जा रहा है, इससे पूरा प्रदेश आंदोलित है। उन्होंने बताया कि लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कानपुर, सीतापुर, लखीममुर, पीलीभीत, हरदोई, शाहजहांपुर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, गाजीपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित प्रदेश भर में वकीलों ने महाधिवक्ता का पुतला फूंका। मांगें पूरी न की गईं तो 26 अगस्त को समस्त अधिवक्ताओं का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा।