{"_id":"121-70859","slug":"Lakhimpur-70859-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चुरा कर ले जा रहे चोराें को ग्रामीणों ने दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चुरा कर ले जा रहे चोराें को ग्रामीणों ने दबोचा
Lakhimpur
Updated Sat, 20 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदनचौकी/पलियाकलां। सौनहा गांव से पशु चुराकर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने दुधवा के जंगल में धर दबोचा और उनकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्र में सक्रिय पशु चोरों ने आदिवासी ग्राम सौनहा निवासी बालचंद राना के करीब पचास हजार रुपये कीमत के एक जोड़ी भैंसें खोल लिए और दुधवा जंगल होते हुए जाने लगे। गुरुवार रात में जगे बालचंद ने जब दरवाजे पर बांधे गए अपने पशुओं को गायब पाया तो उसने अन्य ग्रामीणों व रिश्तेदारों को फोन कर तत्काल जंगल घेरने को कहा। इसके बाद जंगल में घुसे ग्रामीणों ने पशु चुरा कर ले जा रहे तीन चोरों को धर दबोचा और पिटाई कर चंदनचौकी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।