{"_id":"121-64023","slug":"Lakhimpur-64023-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली के नीचे दबकर हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली के नीचे दबकर हेल्पर की मौत
Lakhimpur
Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। ट्रॉली के नीचे दबकर कम्बाइन का हेल्पर जख्मी हो गया, इलाज के लिए ले जाते समय बरेली में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
मालूम हो कि जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बरूआ बुधेली निवासी रामभजन (30) बरैंचा निवासी सरदार रंजीत सिंह की कम्बाइन पर हेल्परी करता था। रविवार की दुपहर कम्बाइन रंजीत सिंह के फूफा भजन सिंह के खेत में गेहूं काट रही थी। हेल्पर रामभजन नरई के ऊपर सो रहा था तभी अचानक उसके ऊपर से ट्रॉली निकल गई। रामभजन को घायल अवस्था में शाहजहांपुर ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने बरेली के लिए रेफर किया। बरेली में इलाज के लिए राममूर्ति मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिवार वाले उसकी लाश को मोहम्मदी थाने लाए। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
मृतक अपने पीछे एक वर्षीय पुत्र और पत्नी किरन देवी को छोड़ गया है। मृतक की पत्नी किरन देवी ने ट्रैक्टर चालक कुलदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि जान बूझ कर टक्कर मार कर हत्या की गई जबकि कम्बाइन स्वामी की ओर से सुलह समझौता का प्रयास किया जा रहा है।