फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फायरिंग से दहशत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

फायरिंग से दहशत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 Feb 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Mon, 25 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
टेलर को बनाया निशाना गया निशाना
विज्ञापन

निघासन/ढखेरवा। पढुआ चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक टेलर पर असलहाधारी तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों की फायरिंग से एक टेलर की जान बाल-बाल बच गई। दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिया। एसओ ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई तथा सुरक्षा का आश्वासन दिया। पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

क्षेत्र के गांव पठानन पुरवा निवासी मुन्ना की पढुआ चौराहे सिलाई की दुकान है। मुन्ना ने बताया कि शुक्रवार को वह पढुआ गांव में साइकिल से सामान लेने गया था। वापस आते समय गांव के बाहर सड़क पर उसका सामान बिखर गया। वह सामान उठा रहा था। इसी बीच सेमरा बाजार निवासी एक व्यक्ति मोबाइक लेकर निकला। इसी बीच बिखरा सामान देखकर वह भड़क गया और दोनों में कहासुनी हो गई। उसी कहासुनी के चलते रविवार दोपहर बाद तीन हमलावर मोबाइक पर सवार होकर आए और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने सेमरा बाजार निवासी इरफान, शीटू, मुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ शिवगोपाल सिंह ने बताया कि शीटू लखीमपुर में तीन बरस पहले मारे गए दरोगा जीतेंद्र सिंह तेवतिया हत्याकांड में आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed