फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   श्रद्धा से मनाई गई देवोत्थानी एकादशी

श्रद्धा से मनाई गई देवोत्थानी एकादशी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। देवोत्थानी एकादशी पूरे जिले में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों और घरों में श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा की। लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान कर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और घरों में चौक बनाकर गन्ने की पूजा की गई।
देवोत्थानी एकादशी के मद्देनजर शहर में जगह-जगह गन्ने बिकते दिखाई दिए। कई जगह एक-एक गन्ना पांच-पांच रुपये तक बिका। लोग सुबह से गन्ना खरीदने के लिए निकल पड़े। गन्ने लाकर उनकी पूजा कर उसका उपयोग शुरू किया गया। देवोत्थानी एकादशी के रूप में नया गुड़ और सिंघाड़े का भी प्रयोग किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में यह पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बा सहित क्षेत्र में देवात्थानी एकादशी धूमधाम और पारंपरिक रीति रिवाज से मनाई गई। इस पर्व पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में विधि विधान से गन्ने का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी देवोत्थान, तुलसी विवाह और भीष्म पंचक एकादशी के रूप में मनाई जाती है। आज से ही पवित्र गंगा स्नान की शुरुआत होती है। इस पावन पर्व पर लोग घरों के आंगन में वेदी बनाकर गन्ने का पूजन करते हैं। पूजन में मौसमी सिंघाड़े और शकरकंद, हलुए का भोग लगाकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करने का विधान है।

यह पर्व किसानों के घरों में उत्सव की तरह मनाया जाता है। क्षेत्र के किसान घर के नौनिहालों से गन्ना पूजन की शुरुआत कराने की परंपरा का निर्वहन करते है।
00000
बजाज चीनी मिल में हुआ तुलसी विवाह
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर पर देवोत्थानी एकादशी के उपलक्ष्य में तुलसी विवाह विधि विधान से कराया गया।
मिल परिसर स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर पर पं. दयानंद पांडे ने यजमान एलडी जोशी और उनकी पत्नी से तुलसी का भगवान विष्णु से विधि विधान से विवाह कराया। मंदिर परिसर को विद्युत बल्बों और झालरों से सजाया गया। तुलसी के पौधे को चुनरी ओढ़ाकर शृंगार किया गया।
इस मौके पर अवनि कुमार पांडे, चंद्रवती, गीता पांडे, हृदयेश्वरी वर्मा, साधना मिश्रा सहित तमाम अधिकारी सपत्नीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed