{"_id":"121-55568","slug":"Lakhimpur-55568-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी
Lakhimpur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तिकुनियां। कस्बे में गंगा स्नान के पर्व को लेकर भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली। आगामी 28 नवंबर को गंगा स्नान के दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कस्बे में बीते 14 नवंबर से स्टेशन रोड पर स्थित राधाकृष्ण मंदिर से सुबह प्रभात फेरी निकल रही है। समाजसेवी पं जटाशंकर शर्मा, दयानंद अग्रवाल, विशाल छाबड़ा, सर्वेश छाबड़ा, मोनू गुप्ता, नौबतराम अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, श्यामजी गुप्ता, कौशल्या देवी, बर्फी देवी, इमरती देवी, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी आदि ने इस आयोजन में भाग लिया।
विज्ञापन