फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नए साल में नहीं मिलेंगे राशन कार्ड

नए साल में नहीं मिलेंगे राशन कार्ड

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिसंबर में खत्म हो जाएगी पुरानों की अवधि
विज्ञापन

शासन से नहीं मिल सके दिशा निर्देश
लखीमपुर खीरी। नए साल में जिले के उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड उपलब्ध हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है। मौजूदा समय में चल रहे राशन कार्डों की अवधि 31 दिसंबर को खत्म हो रही है। अभी तक नए राशन कार्ड बनाने के कोई निर्देश शासन से नहीं मिल सके हैं। पुराने राशन कार्डों की अवधि एक साल पहले ही समाप्त हो चुकी है। नए राशन कार्ड जारी करने की व्यवस्था न होने के कारण दो बार इसकी अवधि बढ़ाई जा चुकी है।
नए राशन कार्ड बनने और जारी होने में करीब तीन माह का समय लगता है। अभी तक नए राशन कार्ड बनाने और जारी करने संबंधी कोई निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को नहीं मिले हैं। डीएसओ के मुताबिक जब राशन कार्ड बदलने होते हैं तो शासन से उसका एक नमूना जिलों में भेज दिया जाता। नमूने के मुताबिक आवश्यकतानुसार राशन कार्ड छपवाए जाते हैं। इसके बाद डोर टू डोर सत्यापन के बाद नए कार्ड जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन

पुराने राशन कार्डों की अवधि पूरी होने में महज एक माह समय रह गया है। अभी तक न तो शासन ने पुराने राशनकार्डों को बदलकर नए राशन कार्ड जारी करने का कोई निर्देश जारी किया है और न ही जिला पूर्ति कार्यालय को नए राशन कार्ड का कोई नमूना ही भेजा है। इससे नहीं लगता है कि आने वाले साल में उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड मिल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
जिले में राशन कार्डों की स्थिति
कुल राशन कार्ड 854568
एपीएल राशन कार्ड 567961
बीपीएल राशन कार्ड 176717
अंत्योदय राशन कार्ड 109890
00000
पुराने राशन कार्डों की अवधि 31 दिसंबर 2012 को समाप्त हो रही है। अभी तक खाद्य एवं रसद विभाग से पुराने राशन कार्डों को बदल कर नए कार्ड जारी किए जाने संबंधी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि मौजूदा राशन कार्डों की अवधि आगे बढ़ाई जाएगी।
-ध्रुवराज सिंह यादव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed