फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रधान पति समेत दो का चालान

प्रधान पति समेत दो का चालान

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचायत में मारपीट, तनाव दोनों पक्षके डेढ़ दर्जन पाबंद
विज्ञापन

अमर उजाला नेटवर्क
ममरी। धिरावां गांव में मनरेगा कार्यों और जॉब कार्डों की जांच को लेकर बुलाई पंचायत में बीडीसी और प्रधान पक्ष के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने प्रधान पति समेत दो लोगों का चालान कर दिया। डेढ़ दर्जन लोगों को शांतिभंग के आरोप में पाबंद कर दिया। विवाद को लेकर गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
बीती 19 अक्तूबर को धिरावां गांव में चल रही पंचायत की बैठक में मनरेगा कार्यों, जॉब कार्डों की हुई ब्लाक स्तरीय जांच के दौरान प्रधान और बीडीसी पक्ष के बीच उपजे विवाद में प्रधान पक्ष ने लाठियों से हमला कर बीडीसी मुनीश वर्मा भतीजे राहुल वर्मा को गंभीर घायल कर दिया था। मुनीश वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में प्रधान पति सलीम अंसारी समेत चार लोगों को नामजद कराया था।
विज्ञापन

एसओ योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसमें से नामजद दो लोगों सलीम अंसारी और नशीमुद्दीन मुन्ना को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। गांव में उपजे तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के हसीबुद्दीन मुन्ना, शकील, मुनीश, राहुल, हरगोविंद, राजेश, दिनेश, सुशांत, फूल सिंह, बालक राम, अनूप, जलीस समेत डेढ़ दर्जन लोगों को शांतिभंग के आरोप में पाबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed