{"_id":"121-55386","slug":"Lakhimpur-55386-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Lakhimpur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
64वीं माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू, 600 मीटर दौड़ में शशि और सत्यप्रकाश अव्वल
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइंस मैदान पर माध्यमिक विद्यालयों की 64वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रातियोगिताओं की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इसके बाद 600 मीटर दौड़ में बालक और बालिकाओं ने भाग लेकर खेल क्षमता का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन अवसर पर कुंवर खुशवक्त राय विद्यालय की छात्राओं ने वाणी वंदना का मनमोहक कार्यक्रम पेश किया। इसकेबाद सिटी मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भगवान दीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशगान प्रस्तुत कर देश भक्ति का जज्बा दिखाया। सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘लहराए खेतों में मोरे मन की चुनरिया’ लोकगीत गाकर भारतीय संस्कृति की विविधता दिखाने का प्रयास किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक वर्मा ने सतरंगी गुब्बारे व शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद गतवर्ष के चैंपियन खिलाड़ी जेनुल, तनुजराज, योगेंद्र शुक्ल व कुमारी सरजिता मशाल लेकर खेल मैदान पर दौड़े। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्राचार्य नारायण सिंह चौहान के संयोजन में हुई इस प्रतियोगिता में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला, कृषक समाज इंटर कॉलेज संपूर्णानगर, इस्लामियां इंटर कॉलेज युवराज दत्त इंटर क ॉलेज, किसान इंटर कॉलेज फरधान, धर्म सभा इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज फरधान , स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज तथा गुरुनानक इंटर कॉलेज सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि शिक्षा की भांति हमारे जीवन में खेलों का भी महत्व है। खेलों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। जिससे उन्हें भावी जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होती है। उद्घाटन के बाद 600 मीटर बालिकाओं की दौड़ में शशि देवी प्रथम, ममता द्वितीय और अपूर्वी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि बालकों में सत्य प्रकाश प्रथम, संजीव कुमार द्वितीय और अब्दुल कलाम तृतीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल संचालन भगवान दीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका क्षमा टंडन ने तथा अन्य कार्यक्रमों का संचालन डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के जिलामंत्री अरविंद वर्मा, धर्मसभा इंटर कॉलेज के माधव प्रसाद चतुर्वेदी, सरस्वती बालिक इंटर कालेज की प्रधानाचार्य शिप्रा वाजपेयी, स. नरेंद्र सिंह, गांधी विद्यालय के सत्य प्रकाश शिक्षक, राजकि शोर पांडे प्रहरी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।