{"_id":"121-55318","slug":"Lakhimpur-55318-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव में हो मानवता का संचार: असंग साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव में हो मानवता का संचार: असंग साहब
Lakhimpur
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विराट सुखद सत्संग में बोले संत
पलियाकलां। कबीर धाम मुस्तफाबाद के संत असंग साहब ने सम्मेलन के दूसरे दिन कहा कि मनुष्य अपने अंदर की कमियां दूर कर मानवता का संचार कर सकता है। यदि उसमें बुराइयां दूर हो जाएं तो मानव का विकास जरूर होगा और इससे पूरे विश्व का कल्याण होगा।
उन्होंने कहा कि आज धन के पीछे भाग रहा मनुष्य मनुष्यता को भूलता जा रहा है। आज का मानव सुख और आनंद को अपने से बाहर ढूंढ रहा है, लेकिन आनंद उसके अंदर है। इससे पूर्व प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता पटेल रामकुमार वर्मा व नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके अलावा भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी रमेश चंद्र, पवन अग्रवाल, एडवोकेट राजीव शुक्ला, पालिका सदस्य जसपाल गोहानियां, रमेश चंद गुप्ता, उदयपाल सिंह चौधरी, शशिशंकर शुक्ला, उदयवीर सिंह, प्रगति गुप्ता सहित सैकड़ों लोग इस मौके पर मौजूद रहे।