{"_id":"121-55088","slug":"Lakhimpur-55088-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म का प्रयास विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म का प्रयास विरोध पर पीटा
Lakhimpur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। मकान पर कब्जे की नीयत से कुछ लोगों ने किराएदार परिवार पर हमला बोल दिया। किराएदार पति तो जैसे-तैसे मौके से जान बचाकर भाग निकला। आरोप है कि उसकी पत्नी से हमलावरों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए हरिजन उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना बुधवार देर रात एक मोहल्ला की है। महिला को लहुलुहान हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने अन्नू, समीउल्ला, रफीउल्ला, अयूब निवासीगण अतरिया और दुर्गेश निवासी ढाकिन को नामजद करते हुए तीन, चार अन्य के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, बलवा, मारपीट और हरिजन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अवनीश यादव के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना के पीछे मकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है।