फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ‘इल्म से संवरती है दीन और दुनिया’

‘इल्म से संवरती है दीन और दुनिया’

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। जोखनपुर बरेली के मौलाना सगीर अहमद ने कहा है कि इल्म की रोशनी से दीन और दुनिया दोनों संवर जाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इल्म जरूर हासिल करना चाहिए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ऊंची भूड़ स्थित नूरी मस्जिद पर हुए जलसे में दीन ईमान पर जोर दिया गया। मौलाना कारी मोहम्मद अमानत रसूल पीलीभीत ने दीन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर ईमान वाले को चाहिए कि इबादत करे और झूठ न बोले। हर जानदार जीव से मोहब्बत करे।
विज्ञापन

मौलाना शकील अहमद बुलंदशहर, शायर ताहिर रजा रामपुरी, अब्दुल कैयूम सीतापुरी, मोहम्मद यूसुफ रजा संभल मुरादाबाद आदि उलेमा ने भी अपना कलाम पेश किया। मौलाना शहर काजी आशिक रजा ने भी इल्म पर विस्तार से रोशनी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलसे में मदरसा नूरी रिजवी दारुलउलूम के 30 बच्चों की दस्तारबंदी की गई। सभी उलेमा ने उन्हें मुबारक बाद दिया। साथ ही मुल्क की तरक्की, अमन, शांति की दुआएं की। सदारत मौलाना अमानत रसूल ने और संचालन मौलाना यूसुफ रजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed