{"_id":"121-54904","slug":"Lakhimpur-54904-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड पाठ का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड पाठ का समापन
Lakhimpur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। शिव भक्त कमेटी छोटी काशी के तत्वावधान में भगवान शंकर जी के मंदिर तीर्थ पर आयोजित 84 वें अखंड पाठ का समापन रविवार धनतेरस त्योहार की शाम हुआ। जिसमें कमेटी के शिव भक्तों के साथ ही मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों ने भाग लेकर श्री रामचरित मानस के पवित्र दोहों का गायन हारमोनियम की मनोहारी धुनों और ढोलक की थापों पर किया। मानस पाठ समापन के बाद मंदिर प्रांगण में भजन- कीर्तन का आयोजन किया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन