फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किशोर का हत्यारोपी शिकारी गिरफ्तार

किशोर का हत्यारोपी शिकारी गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तमंचा और टार्च भी बरामद
विज्ञापन

सिंगाही। गांव रहीम पुरवा में किशोर के हत्यारोपी शिकारी के पास से बारह बोर तमंचा व एक टार्च बरामद कर पुलिस ने चालान किया है। उधर, इस हत्यारोपी की गोली से घायल दूसरे बालक की हालत में सुधार बताया जाता है।

एसओ नजमुल हसन नकवी ने बताया कि गांव रहीम पुरवा में तेरह अगस्त को शिकार के नाम पर चलाई गई गोली से तारा के तेरह वर्षीय पुत्र जितेंद्र की मौत हो गई थी और उसका चचेरा भाई नीरज घायल हो गया था। गांव के डिंगुर को इसमें नामजद किया गया था। नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताया जाता है। आरोपी डिंगुर को उसके घर से एक बारह बोर तमंचा, एक टार्च समेत गिरफ्तार किया गया। एसओ ने बताया कि अभियुक्त प्रत्येक दिन जंगली जानवरों का शिकार करने पड़ोस के जंगल जाया करता था। जंगली जानवरों का शिकार करने वाले लोगों की संख्या अधिक हैं। जिन्हे चिह्नित कर जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed