{"_id":"1-43727","slug":"Lakhimpur-43727-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा और मंजू लता समेत अध्यक्ष पद को नौ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा और मंजू लता समेत अध्यक्ष पद को नौ नामांकन
Lakhimpur
Updated Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती मंजूलता सिंह, श्रीमती दुर्गा मेहरोत्रा, परवीन, शांति, महताब, विसवारा, शमा, नुजहत नाहीद और सुनीता शुक्ला ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा बरवर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए हिकमतुल्ला, समीउल्ला, राजेश और कुलदीप ने नामांकन कराया।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती दुर्गा मेहरोत्रा ने शनिवार को दल-बल के साथ नामांकन कराया। इससे पहले दुर्गा मेहरोत्रा सबसे पहले शिवालय मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंची। जुलूस में भाजपा जिला संयोजक लोकेंद्र प्रताप सिंह, नगर संयोजक राममोहन रस्तोगी, ज्योतिर्मय बरतरिया, जगदीश चंद्र गुप्ता, विजय राठौर, अनिल मिश्रा, अजय मिश्रा, रजनी सैनी, सत्य प्रकाश शुक्ला, रवि शुक्ला, अमित शुक्ला, चमन द्विवेदी, रमाकांत द्विवेदी, प्रवीण मेहरोत्रा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शरद द्विवेदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निर्दलीय प्रत्याशी मंजूलता सिंह ने पालिका अध्यक्ष पद के लिए धूमधाम से नामांकन कराया। मंजूलता सिंह ने समर्थकों के साथ पहले हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करने के बाद तहसील परिसर में पहुंचकर नामांकन कराया। इस दौरान उनके साथ तमाम गणमान्य नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे।