{"_id":"1-41364","slug":"Lakhimpur-41364-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बंधक बनाकर बाइक सवारों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बंधक बनाकर बाइक सवारों को लूटा
Lakhimpur
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा (नेटवर्क)। कोतवाली क्षेत्र में नौवापुर के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों को बंधक बनाकर रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाल रंगीला सिंह यादव ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
अकठी गांव निवासी मुरारीलाल यादव अपने साथी कंधई के साथ रिश्तेदारी में शामिल होने माथुरपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में करीब नौ बजे नौवापुर के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। मुरारी के पास से छह सौ रुपये और मोबाइल और कंधई के पास से चार सौ रुपये, मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों को बांधकर खेत में डाल दिया और बाइक भी लेकर चले गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।