{"_id":"1-41286","slug":"Lakhimpur-41286-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों में वीतो शाह महिलाओं में निर्मलजीत कौर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुषों में वीतो शाह महिलाओं में निर्मलजीत कौर अव्वल
Lakhimpur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का पहला दिन
प्वाइंट 22 बोर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता
लखीमपुर खीरी। यहां शूटिंग रेंज पर शुक्रवार से जिला स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के आज पहले दिन जिले के उत्कृष्ट निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की प्वाइंट 22 बोर रायफल की ओपेन प्रतियोगिता में वीतो शाह ने तथा महिलाओं में निर्मल कौर अव्वल रहीं।
सलेमपुर कोन शूटिंग रेंज में आयोजित इस जिला स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के पहले दिन प्वांइट 22 बोर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की गई। पुरुष वर्ग की इस ओपेन प्रतियोगिता का खिताब वीतो शाह के नाम रहा। अबरार अहमद ने द्वितीय तथा जनरैल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम वर्ग प्रतियोगिता में अबरार हमदर्द, अजीत कुमार शाह व वीतों शाह वाली लखीमपुर ए टीम को प्रथम, शुएब अहमद, मुजफ्फर अली व महीप चंदेल वाली लखीमपुर बी टीम को द्वितीय तथा आरिफ जिया, निर्मल जीत कौर व जरनैल सिंह वाली गोला की टीम तृतीय स्थान पर रही।
महिलाओं की प्वाइंट 22 बोर रायफल प्रतियोगिता में निर्मल जीत कौर ने प्रथम, नवकिरन कौर ने द्वितीय तथा रुकसाना परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 वर्ष आयु तक के बालकों की प्रतियोगिता में मोहम्मद दानिश ने प्रथम, मिर्जा सहजर जावेद ने द्वितीय तथा अमन गिरि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव तथा अपर जिलाधिकारी योधन ने शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ाकर तथा उड़ रहे गुब्बारों को शूटकर किया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता आरईएस बीएल रावत, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास शर्मा के अलावा नेशनल शूटर एवं जिला रायफल क्लब के संयुक्त सचिव जीएस सिंह, आशिफ के अलावा नेशनल शूटर प्रीतेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, विकास तोमर, आरिफ जिया, तारिक जिया, दिलीप चंदेल, शहबाज सिंह तथा पूर्व एमएलसी धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
0000
डीएम-एसपी के कारण रुका प्रतियोगिता का परिणाम
डीएम, एसपी सहित कुछ अन्य अधिकारी लखनऊ मीटिंग में चले जाने के कारण वे भाग नहीं ले सके। हालांकि अधिकारी वर्ग की प्वाइंट 22 बोर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में एसडीएम धौरहरा विनोद गुप्ता, एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास शर्मा, अपर जिलाधिकारी योधन, एसओसी संतोष कुमार सिंह, सीएमएस एनके शर्मा तथा सीएमओ नन्हे लाल ने निशानेबाजी की। आयोजकों ने इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित नहीं किया। आयोजकों के मुताबिक शनिवार सुबह शेष बचे अधिकारियों को प्रतियोगिता में मौका देने के बाद ही अधिकारी वर्ग की इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा।
0000
पत्रकारों में नीलू का निशाना सटीक
पत्रकारों की प्वाइंट 22 बोर रायफल प्रतियोगिता में समीउद्दीन ‘नीलू’ ने सर्वाधिक 30 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। मात्र नौ अंक प्राप्त कर ज्ञानेंद्र दूसरे तथा सात अंक प्राप्त कर पूर्णेश वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।